उर्पयुक्त प्रमाण-पत्रों के अभाव में प्रवेश सम्बन्धी प्रक्रिया पर किसी प्रकार का विचार सम्भव नही होगा |
सम्बंधित अभिलेख जमा करते समय ही आवेदकों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच की जायेगी जिसे प्रवेशार्थी स्वयं उपस्थित हो कर प्रस्तुत करेगा |
चयन से सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करना छात्रों की स्वयं की जिम्मेदारी होगी |
प्रवेश के लिए चुने गये छात्र/छात्राओं को निर्धारित तिथि तक फीस जमा करनी होगी | निर्धारित तिथि तक फीस न जमा करने वाले छात्र का चयन निरस्त समझा जायेगा |
बी० ए० भाग-१ के अतिरिक्त अन्य कक्षाओं में प्रवेश के लिए शैक्षिक योग्यता ही आधार मानी जायेगी |
बी० ए० भाग-१ के अतिरिक्त अन्य कक्षाओं में प्रवेश इस महाविद्यालय के अतिरिक्त अन्य महाविद्यालय के शिक्षार्थियों का नहीं किया जायेगा | सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के पुत्र, पुत्री और भाई के प्रवेश स्थानान्तरण की दशा में कुल सचिव की अनुमति से लिया जा सकता है |
महाविद्यालय की प्रवेश समिति प्रवेशार्थी के बारे में आपत्तिजनक सूचना प्राप्त होने की दशा में बिना कारण बताये किसी भी प्रवेशार्थी को प्रवेश से वंचित कर सकती हैं |
महाविद्यालय में छात्रों का प्रवेश पूर्णरूप से अस्थायी होगा जिसे आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय निरस्त किया जा सकता हैं |
अनुत्तीर्ण छात्रों का प्रवेश किसी भी दशा में नहीं होगा तथा विच्छिन्न वर्षो ( गैप इयर) के छात्र/छात्राओं का प्रवेश समिति के निर्णय के अनुसार होगा |
पुस्तकालय अथवा महाविद्यालय के किसी विभाग के किसी प्रकार के देय अवशेष वाले छात्रों का प्रवेश आगे की कक्षा में की नहीं होगा , जब तक की उनके देय का भुगतान न हो जाए |
स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश हेतु छात्रों की संख्या उस विशेष पाठ्यक्रम में निर्धारित स्थान पर निर्भर करगी | स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में उन्ही छात्रों का प्रवेश सम्भव हैं, जिन्होंने स्नातक कक्षा में उस विषय को पढ़ा हो | इस महाविद्यालय से उत्तीर्ण छात्रों को वरीयता दी जाएगी | प्रवेश श्रेष्ठता सूची के आधार पर विभागाध्यक्ष के संयोजन में कार्यरत समिति द्वारा किया जायेगा |
महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षनेत्तर कर्मचारियों के पुत्र/पुत्री/पति/पत्नी/भाई/बहन नियमानुसार पाल्य छात्रों के प्रवेश में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परिनियामावली के अनुसार सुविधा प्रदान की जायेगी |